Showing posts with label भजन. Show all posts
Showing posts with label भजन. Show all posts

Saturday, August 9, 2025

105 तर्ज नैना बरसे,रिमझिम रिमझिम, पिया तोरे आवन की आश (वो कौन थी) (राग-शिव रंजनी)

105
www.rajubagra.blogspot.com
तर्ज नैना बरसे,रिमझिम रिमझिम, पिया तोरे आवन की आस (वो कौन थी) (राग-शिव रंजनी)

मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
गुरुवर आये,अंगना में आssज
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
मनवाsss हर्षे,हर्षे हर्षे
1
रहे हर पल ये संयम से, नहीं कोई परिग्रह है, 2
ये रखते भाव समताs के, 
नहीं कोईss शिकायत है
तपसी है बैरागी 
मुक्ति के अनुरागी
सब जीवों पे रखते,क्षमा के भावssss
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
गुरुवर आये,अंगना में आssज
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
मनवाsss हर्षे,हर्षे हर्षे
2
बङे मनोयोग से मैनें,बनाया शुद्ध भोजन है 2
देऊं आहार गुरू को जब
मिले संतोष मन को है
गुरू के उपदेशों से
मन स्थिर होता है
गुरुवर आये,लाये तप की बहार sssss
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
गुरुवर आये,अंगना में आssज
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से
मनवाsss हर्षे,हर्षे हर्षे
मन मेरा हर्षे,गुरू दर्शन से --------
रचयिता राजू बगङा"राजकवि"(sujangarh) मदुरै 
 ता: 9.8.25 (11.00 pm)
  www.rajubagra.blogspot.com 


Saturday, July 19, 2025

103 तर्ज किसी राह में किसी मोङ पर,कहीं चल न देना तू छोङ कर (मेरे हमसफ़र)(राग-चारुकेशी)

103
www.rajubagra.blogspot.com 
 तर्ज किसी राह में किसी मोङ पर,कहीं चल न देना तू छोङ कर (मेरे हमसफ़र)(राग-चारुकेशी)

किसी राsह में,किसी मोsङ पे 2
मिल जाय,मुनिवर कीs शरण
होs जाये तब,जीsवन सफल
गुरु को नमन,गुरु को नमन
किसी दुःख में,किसी कष्ट में 2
मिल जाय,गुरू आशिर्वचन 
हो जाये तब,जीवन सफल
गुरु को नमन,गुरु को नमन
1
ता-उम्र करते हैं, पाsप,  हम 2
फिर भी,समझ नहीं, पाsते हम
ये कैsसा,माया जाsल है
बुनतेs भी हम,
रोsतेs भी हम
कैसे मिले,गुरू की शरण 2
किसी राsह पे,किसी मोsङ पे
मिल जाय, 
मुनिवर कीs शरण
 हो जाये तब,जीsवन सफल,
गुरु को नमन,गुरु को नमन
2
गुरू सूर्य सम, गुरु चन्द्र सम 2
ध्रुव तारे सम,नक्षत्र सम
दिखलाsते,सुख की राsह को
मिट जाsते,
मन के -सब भरम 
जब मिलती हैं,गुरू की शरण 2
किसी राsह पे,किसी मोsङ पे
मिल जाय, 
मुनिवर कीs शरण
हो जाये तब,जीवन सफल
गुरु को नमन,गुरु को नमन
किसी दुःख में,किसी कष्ट में 2
मिल जाय,गुरू आशिर्वचन 
हो जाये तब,जीsवन सफल
गुरू को नमन,गुरू को नमन 

रचयिता -राजू बगड़ा "राजकवि"(सुजानगढ़) मदुरै
ताः 20.7.2025 ( 6.30am)
www.rajubagra.blogspot.com




 

Monday, November 18, 2024

100 -तर्ज़ सांसो की माला पे सिमरू मैं पी का नाम (कोयला)

100 -तर्ज़ सांसो की माला पे सिमरू मैं पी का नाम (कोयला)
www.rajubagra.blogspot.com 
आँखों कोss2
आँखों को ,बन्द करके, सिमरो तुम ,प्रभु का नामsss
सांसो की माला पे सिमरू मैं प्रभु का नामsss
मन के मन्दिर में, बसा लो प्रभु के, आsयाम sssss
 1
कोई नहीं हैss, तेरा अपना ss
स्वारथ का , हैs ये खेsलाss 2
जिनके लिये तूss, पाप कमाताss
माया का, s वो  झsमेलाss 2
जीवन की संध्या में, होगी सब की पहsचान sss
आँखों को ,
आंखों को ,बन्द करके, सिमरो.तुम प्रभु का नामsss
सांसो की माला पे सिमरू मैं प्रभु का नाम
मन के मन्दिर में बसा लो प्रभु के, आsयाम sssss
2
सब कुछ अपनाss,प्रभु  ने त्यागाss,
सच्चा सुखs पाsनेs कोss 2
इन्द्रिय सुख कोss, जङ से त्यागाss
मुक्ती रमाs पाsनेs कोsss
संयम धारण से ही पायेंगे सुख आsरामsss 
आँखों को 
आँखों को,बन्द करके, सिमरो  तुम प्रभु का नामsss
सांसो की माला पे, सिमरू मैं प्रभु का नामsss
मन के मन्दिर में बसा लो प्रभु के, आsयाम sssss

णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं ओमsss
णमो आइरियाणं,णमो उवझ्झायाणं ओमsss
ओम णमो लोए, सव्व् साहुणं ओमsss

रचयिता -राजू बगड़ा "राजकवि"(सुजानगढ़) मदुरै
18.11.2024 (11.55 pm)
www.rajubagra.blogspot.com

 


Wednesday, September 7, 2016

52 तर्ज -मैं कहीँ कवि न बन जाऊ, तेरे प्यार में ए कविता (प्यार ही प्यार)(राग-कीरवानी)

52 
www.rajubagra.blogspot.com 
तर्ज -मैं कहीँ कवि न बन जाऊ, तेरे प्यार में ए कविता (प्यार ही प्यार)(राग-कीरवानी)

हे प्रभू तुम्ही में खो जाऊं ,तेरा ध्यान जब लगाऊं -2 
हे प्रभू तुम्ही में खो जाऊं।
तेरा ध्यान जब लगाया ,मुझे अपना ध्यान आया -2 
तू कहाँ है,  मैं   कहाँ हूँ , यह फासला,   क्यूँ आया 
    तेरे    पास है, पहुँचना , मैंने अपना ध्येय  बनाया। 
-----हे प्रभू तुम्ही में खो जाऊं ,तेरा ध्यान जब लगाऊं----
मन और इन्द्रियों के ,   हो   विजेता तुम जिनेन्द्र -2 
पथ ,जिस पे चल के जग में ,कहलाते हो जिनेन्द्र 
   बढ़ जाऊँ उसी ही पथ पर ,तुम्हें पाऊँ मैं  जिनेन्द्र। 
-----हे प्रभू तुम्ही में खो जाऊं ,तेरा ध्यान जब लगाऊं------
        हे प्रभू तुम्ही में खो जाऊं।


रचयिता -राजू बगडा-"राजकवि"(सुजानगढ़)मदुरै
ता ; 8. 9 . 2016 
www. rajubagra.blogspot.com




    

Sunday, August 3, 2008

04 तर्ज;-आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं है -(फिल्म -ॐ शान्ति ॐ) ( राग-पहाङी)

04 तर्ज;-आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं है -(फिल्म -ॐ शान्ति ॐ)( राग-पहाङी)
www.rajubagra.blogspot.com
प्रभु मै तो थारी ,पूजाsपाठ रचाऊं
ओsओsओsओ,
प्रभु मै तो थारी ,पूजाsपाठ रचाऊं
दिssया जलाऊं -अर्घ चढाऊं ,मन में --हुल्साऊं

तेरे चरणों में मिलता ,मेरे मन को चैन है
मन हो जाए फूल सा कोमल ,मिटते मन के मैल है
तेरे चरणों में ध्यान लगा के लगा के मै तप जाऊँ
तेरे ज्ञान की जोत हिये में जलाये ही मर जाऊँ -ओ ओ
प्रभु मै तो थारी पूजा पाठ ---------------------

कैसे छोड़ी ईर्ष्या को ,कैसे छोड़ा क्रोध को
कैसे जीती काम वासना ,कैसे जीता मोह को
मै तो ये छोड़ नहीं पाया ,प्रभु इक पल को
अचरज है ये जीत लिया प्रभु तुमने इन सबको -ओ ओ
प्रभु मै तो थारी पूजा पाठ ---------------------
रचयिता -राजू बगडा-"राजकवि"(सुजानगढ़)मदुरै
ता;-२०.०१.२००८
www.rajubagra.blogspot.com